Tuesday, October 20th, 2026

अगस्त 2021 तक पूरा हो जाएगा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर का काम

 लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर के तहत विस्तारीकरण व सुंदरीकरण प्रोजेक्ट का काम तय समय 10 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी निर्माण कार्यों से संबंधित परियोजनाओं का हर माह भौतिक तथा वित्तीय लक्ष्य तय करें। चल रहे कामों के प्रगति की समीक्षा हर पखवाड़े किया जाए।

मुख्य सचिव ने मंगलवार को प्रोजेक्ट मानिटरिंग ग्रुप की बैठक के दौरान मेट्रो परियोजना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर तथा नमामि गंगे योजना की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्हें बताया गया कि काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर का काम 31.15 फीसदी पूरा कर लिया गया है। इस महीने के अंत तक 37 फीसदी काम पूरा कर लिया जाएगा।

इस परियोजना के तहत मन्दिर परिसर, मन्दिर चौक, यात्री सुविधा केन्द्र, स्प्रिचुअल बुक स्टाल, जलपान केन्द्र, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेन्टर, गेस्ट हाउस, सिटी म्यूजियम, टायलेट ब्लाक, मुमुक्षु भवन, भोगशाला, सेवादल व पुजारी आफिस, नीलकंठ पैवेलियन, वाराणसी गैलरी, मल्टीपरपज हाल, सुरक्षा कार्यालय, यूटीलिटी ब्लाक गोदौलिया गेट, वैदिक केन्द्र, कल्चरल सेन्टर, घाट एरिया आदि का विकास तथा सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। 

 

#श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर

Source : Agency

पाठको की राय